
बॉलीवुड के शहँशाह अमिताभ बच्चन किसी भी विशेष अवसरों पर अपने फैंस को सुभकमनाएं देना नहीं भूलते। अभिताभ बच्चन ने अपने फैंस को अस्पताल से ही ईद- उल- अजहा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने फैंस को एक दिन पहले ही ईद की मुबारकबाद दे दी है। वही उन्होने दोबारा ट्वीटर के जरिये अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी।
बता दे की अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में अपना कोरोना का इलाज करा रहे हैं। वहीं से बिग बी ने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर करा है जिस पर उन्होंने लिखा है ‘ईद उल अजहा मुबारक’। वह सोशल मीडिया के जरिये लगातार फैंस से जुड़े हुए है।
अमिताभ बच्चन अपने फैंस के लिए रोज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते है। वो अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम के अकाउंट से अपने फैंस को कुछ ना कुछ सिख देते रहते है और उनको धन्यवाद करते हैं।
T 3612 – Eid al Adha ..Mubarak 🙏 pic.twitter.com/XCtKFfO3Gd— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 1, 2020
अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या बच्चन भी नानावती हॉस्पिटल में एडमिट थीं। लेकिन कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या राय और अराध्या बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है।
इसे भी पढ़े: Gunjan Saxena: The Kargil Girl का ट्रेलर हुआ रिलीज़ जान्हवी कपूर की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल